बक्सर: लोधास गांव में भाई ने अपने चचरे भाई को कुदाल से सिर पर वार किया, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
Buxar, Buxar | Oct 15, 2024 इटाढ़ी प्रखंड के लोधास गांव में चचेरे भाई ने भाई को कुदाल से अचानक वार कर मार दी. कुदाल से चाेट लगने के बाद पिंटू माैके पर गिर पड़ा. पिंटू काे उसके परिवार वालाें ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल के चिकित्सकाें ने देखते ही मृत घाेषित कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकाें की मानें ताे अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही युवक की माैत हाे चुकी थी.