बक्सर: 31 अक्टूबर के बाद जिले में बिना परमिट वाली बसें नहीं चलेंगी: डीटीओ संजय कुमार
Buxar, Buxar | Oct 15, 2024 जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बस आनर्स एसोसियशन के अध्यक्ष, सचिव तथा अन्य बस मालिकों के साथ प्राईवेट स्कूल के प्रबंधको के साथ परमिट तथा वीएलटीडी एक्टिव करते हुए वाहन परिचालन करने के लिए बैठक की गई. बैठक नगर के डीटीओ कार्यालय में मंगलवार को 3 बजे अपराह्न में की गई. वाहन मालिकों के द्वारा बताया गया कि 31अक्टूबर तक VLTD एक्टिव कर दिया जाएगा.