बिछिया: अहमदपुर चौराहा पर रंबलस्ट्रिप ब्रेकर का आसार ;हादसों पर लगने लगी लगाम!
बिछिया विकास खंड के अंजनिया स्थित नेशनल हाईवे 30 पर अहमदपुर चौराहा से एक राहत भरी तस्वीर सामने आई हैl जहां जबलपुर रायपुर नेशनल हाईवे 30पर स्थित यह चौराहा लंबे समय से सड़क हादसों के लिए ब्लैक स्पॉट माना जाता हैl लेकिन यहां विभाग के द्वारा रंबल स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के बाद 23जून शाम 5 बजे सामने आए वीडियो में वाहन चालक अब वहां से धीमी रफ्तार से गुजर रहे हैँl