चिंतपूर्णी में यात्रियों की सुरक्षा राम भरोसे
अक्की रत्तन #ऊना
इन दिनों का चिंतपूर्णी जी के मेले लगे हुए है। लाखों की संख्या में माँ के दरबार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन के सारे इंतजाम धराशाई दिखाई दे रहे है। पहले मेले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही लेकिन प्रशासन के सारे इंतज़ाम फेल साबित हुए कल दिन में भी लोग घंटों दर्शन का इंतजार करते रहे आज सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है आप देख सकते है की किस तरह से श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को जा रही है। लंबा जाम लग रहा है लेकिन प्रशासन की व्यवस्था हवा हवाई साबित हो रही है कोई भी रूट डाइवर्ट नहीं किया गया विश्व हिंदू परिषद के सदस्य विनोद शर्मा ने कहा कि प्रशासन एक महीना पहले बैठक करता है लेकिन धरातल पर सारी तैयारी हवा हवाई। लाखों लोग श्रद्धा के साथ दरबार आते है लेकिन प्रशासन के द्वारा की गई तैयारी सारी चौपट नजर आती है। भरवाईं से बस स्टैंड तक तक़रीबन तीन किलोमीटर तक दो घंटे का समय लग रहा है विनोद शर्मा ने माँग की है की लोगो की आस्था से ना खेला जाए और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाए।
News123 @topfans