रतनी फरीदपुर: दवा दुकान से अवैध हथियार बरामद,पंडुई मठिया निवासी युवक गिरफ्तार
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान मांदील बेलदारी बिगहा स्थित एक दवा दुकान पर छापेमारी कर एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पंडूई मठिया गांव निवासी उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।