मुंगेर: हेमजापुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Munger, Munger | Feb 10, 2024 हेमजापुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में हेमजापुर थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया, जहां कई जन प्रतिनिधि शामिल हुए।