मुंगेर: नगर निगम विकास के नाम पर सिर्फ धरातल पर खानापूर्ति कर रही है: पप्पी यादव, जाप जिला अध्यक्ष
Munger, Munger | Feb 10, 2024 जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पी यादव ने नगर निगम पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि विगत डेढ़ वर्षों से इतनी बुरी हालत हो गयी है, वहां के कर्मचारी गण भी सही से कार्य करना बंद कर चुके हैं। मुंगेर मुख्य बाजार अभी तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका है। विकास के नाम पर नगर निगम धरातल पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।