मुंगेर: प्रमंडलीय सभागार में धान अधिप्राप्ति एवं आपूर्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित
Munger, Munger | Feb 10, 2024 प्रमंडलीय सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति एवं आपूर्ति को लेकर सभी जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयुक्त ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की एवं बारी-बारी से प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों से प्राप्त लक्ष्य की जानकारी ली।