खगड़िया: सन्हौली में बच्चों के झगड़े में बीचबचाव करने गई महिला के साथ मारपीट, घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी
खगड़िया शहर के सन्हौली मोहल्ला में रविवार की शाम पांच बजे बच्चों के विवाद को छुड़ाने गई एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की शाम आठ बजे तक घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी था। घायल महिला की पहचान सन्हौली निवासी सुरेश नायक की पत्नी रीना देवी के रूप में हु