भगवानपुर: बारिश ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल: भगवानपुर पीएचसी में जलजमाव, पानी में तैरते मिले वैक्सीन कोल्ड बॉक्स
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में झमाझम हुई बारिश ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। शनिवार को सुबह करीब दस बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के ओपीडी परिसर में भारी जलजमाव होने से अस्पताल का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया। अस्पताल परिसर में वैक्सीन रखने के लिए उपयोग किए जाने वाले दर्जनों कोल्ड बॉक्स पानी मे तैरता रहा