कोलेबिरा: कोलेबिरा में ट्रेलर हादसा, चालक की मौत
कोलेबिरा: थाना क्षेत्र के अघरमा गांव के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे लोहे की चादर लेकर राउरकेला से रांची जा रहा ट्रेलर (WB-15H-9652) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में चालक केबिन में दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से शव निकालकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।