सरदार सरोवर अंतर-राज्यीय समझौते पर भड़का 'नर्मदा बचाओ आंदोलन'! मेधा पाटकर ने पूछा— म.प्र. के 7,669 करोड़ के वैध दावे की अनदेखी किस आधार पर? 🌊🚨✨
बड़वानी में नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेताओं राहुल यादव, मेधा पाटकर और राजकुमार सिन्हा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिल्ली में हुए 'One Time Settlement' पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 🧐📸
उनका आरोप है कि ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट के नियमों को ताक पर रखकर यह समझौता किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश को ही गुजरात को 550 करोड़ रुपये देने को कहा गया है। इससे 2017 से पूर्ण पुनर्वास की राह देख रहे हजारों आदिवासी, दलित और भूमिहीन मजदूर परिवारों का हक पूरी तरह छिन जाएगा। आंदोलन ने सरकार से विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा हेतु दृढ़ता से पक्ष रखने की मांग की है। अंचल की हर सटीक और कड़क खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #MedhaPatkar #NarmadaAndolan #Barwani #SardarSarovar