सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र, कोली मोहल्ला (नवलपुरा) में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में डॉ॰ दुष्यंत शर्मा एवं डॉ॰ श्रुति पालीवाल शर्मा ने सेवाएं देते हुए 40 से अधिक बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क होम्योपैथिक औषधियां वितरित कीं। इस दौरान लोगों को स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूक भी किया गया। सेवा भारती की कार्यकर्ता आशा मकवाने के अनुसार संस्था वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य और शिक्षा पहुंचाने के लिए संकल्पित है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #SevaBharti #FreeHealthCamp #MpNews