बीना: ग्राम बर्धा में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; महिला व 2 साल का मासूम सुरक्षित
Bina, Sagar | Oct 19, 2026 रोहित अपनी पत्नी सीमा, बहन रिंकी और करीब 2 साल के मासूम बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से पूजा के लिए ग्राम बर्धा जा रहे थे।तभी सामने से आ रहे सीताराम कुशवाहा निवासी बर्धा की मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार पांच लोगों में से तीन लोग - रोहित, रिंकी और सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए।