गभाना: गभाना थाना में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कराया निस्तारण
महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को थानों पर थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें तहसीलदार स्तरीय अधिकारी पुलिस व राजस्व टीम के साथ बैठकर ग्रामीणों की जमीनी विवाद से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराते हैं। इस क्रम में शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक गभाना थाना में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।