बहराइच: बाबूपुरवा में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा और असलहा बनाने के उपकरण बरामद
बहराइच पुलिस ने खैरीघाट थाना क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 3 निर्मित देशी तमंचा 315 बोर, 3 अर्ध-निर्मित तमंचा और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि खैरीघाट पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए है।