इंदौर: महिदपुर के फर्नीचर शोरूम मालिक के घर से लाखों की चोरी, नौकर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Indore, Indore | Apr 30, 2025 इंदौर में महिदपुर वाला फर्नीचर शोरूम के मालिक के घर से लाखों रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। पलासिया पुलिस ने इस मामले में शोरूम मालिक के नौकर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शोरूम मालिक ने कुछ समय पहले ही काम करने के लिए रखा था। जिसमें घर में चल रहे रिनोवेशन कार्य के दौरान सभी सुरक्षा कैमरे बंद थे, जिसका फायदा नौकर ने उठाया था।