इंदौर: विजयनगर थाने में दर्ज हुआ निवेश के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला
Indore, Indore | Apr 30, 2025 इंदौर में कई एडवाइजरी कंपनियां चल रही है, जो भोले भाले लोगों को लाभ देने के नाम पर लाखों रुपए इन्वेस्ट करवा लेती है, लेकिन समय आने पर उन्हें कुछ रिटर्न नहीं मिलता है इसी क्रम में कई लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो रहे हैं। वहीं विजय नगर क्षेत्र के रहने वाला एक युवक एक कंपनी के झांसे में आ गया और अपने 18 लाख रुपए गवा दिए। जिसमें फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है।