इंदौर: बाणगंगा में महिला ने पति और सास-ससुर पर लगाया 10 लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
Indore, Indore | Apr 30, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड में रहने वाली एक महिला ने अपने पति विक्रम रांका सहित सास ससुर व अन्य परिजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुरालजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं और दहेज में 10 लख रुपए की मांग कर रहे हैं। जिसमें उन्हें पैसा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।