इंदौर: मुसाखेड़ी चौराहे पर बच्ची की मौत के बाद नगर निगम का डंपर चालक हुआ गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 30, 2025 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी चौराहे पर एक वर्षीय बच्ची साइकिल से जा रही थी। इसी दौरान नगर निगम का वाहन जो ट्रेन्चिंग ग्राउंड की ओर कचरा डंप करने जा रहा था, उसने बच्ची निहारिका को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसमें ड्राइवर सतनारायण दुबे मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।