नदबई: नदबई में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया, नमाज के बाद गले मिलकर मुबारकबाद दी गई
नदबई में गुरुवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे अकीदत, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे के पिपरऊ रोड स्थित ईदगाह में सुबह ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अता की गई। नमाज मौलवी लुकमान द्वारा अदा कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।