बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के मुंडिया जागीर मार्ग पर एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान देर रात 11 बजे देवरनिया थाना क्षेत्र के मुंडिया जागीर मार्ग के पास से पुलिस टीम ने 315 बोर के एक अवैध तमंचे और 315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी ग़ुलशाद पुत्र इरशाद निवासी ग्राम सिंगतरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।