आनंदपुरी: माला देवी मंदिर के पास कार की टक्कर से ऊंटगाड़ी के परखच्चे उड़े, पांच लोग और ऊंट घायल
आनंदपुरी थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे 10ए पर रात एक तेज रफ्तार कार ने ऊंटगाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा माला देवी मंदिर से कुछ आगे हुआ, जिसमें ऊंटगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे में ऊंट भी घायल हो गया।