नगरी: गणेश घाट में करीब 2 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का हुआ भूमिपूजन
Nagri, Dhamtari | May 16, 2026 देवपुर से ऋगीं ऋषि पहुंच मार्ग पर गणेश घाट के पास बनने वाले नवनिर्मित पुल का भूमि पूजन समारोह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। करीब 2 रुपए की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। पुल निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।