भादरा: शिक्षक संघ की बैठक में 18 मई को बीकानेर निदेशालय पर धरने का निर्णय लिया गया
भादरा में राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की बैठक गांधी पार्क में हुई। शिक्षकों ने 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 18 मई को बीकानेर शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया। बैठक में स्थानांतरण नीति, पदोन्नति, डीपीसी, लंबित समस्याओं के समाधान और आरजीएचएस को निजी हाथों में देने के विरोध पर चर्चा हुई। थे।