श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
श्रीनगर थाना पुलिस ने रविवार को दो बजे को-ऑपरेटिव बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के नशे में को-ऑपरेटिव बाजार में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती गाङी मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में लिया।