कोल: गांजा की तस्करी करने वाले शातिर गांजा तस्कर को पुलिस ने मथुरा रोड से किया गिरफ्तार, 2.8 किलोग्राम अवैध गांजा किया बरामद
Koil, Aligarh | May 25, 2025 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांजा की तस्करी करने वाले शातिर गांजा तस्कर गगन यादव पुत्र जयकिशोर को मथुरा रोड से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गांजा तस्कर के कब्जे से 2 किलो 8 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा संख्या 242/2025 धारा 8/20 /एनडीपीएस एक्ट तहत पंजीकृत किया।