सदर: कैथी में चैन कटवा गिरोह फिर सक्रिय, एक ही दिन में दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी
चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव पुलिस चौकी के समीप चैन कटवा गिरोह एक बार फिर सक्रिय दिखाई दिया। सोमवार को एक ही दिन में दो महिलाओं की सोने की चेन काट लिए जाने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन अब तक गिरोह के सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।