उज्जैन ग्रामीण: मणीनगर कॉलोनी में सड़क पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि मणि नगर कॉलोनी की सड़क पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मृतक की पहचान योगेश पिता जयदयाल शर्मा उम्र 50 साल निवासी मणि नगर के रूप में हुई। मृतक एसी-फ्रिज सुधारने का काम करता था तथा यहाँ वह अकेला रहता था। उसकी पत्नी औ