सदर: कोतवाली थाना का जीर्णोद्धार हुआ, 1901 में अंग्रेजों के समय बना था, CP ने किया उद्घाटन
Sadar, Varanasi | Apr 10, 2026 वाराणसी के कोतवाली थाना का जीर्णोद्धार किया गया है। उसका उद्घाटन शुक्रवार को पूजा पाठ कर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से DIG शिव हरी मीणा, डीसीपी गौरव बसंवाल, विजय प्रताप सिंह एएसपी, अतुल अंजान त्रिपाठी एसीपी दशाश्वमेध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह थाना अंग्रेजों के समय 1901 में बना था।