लोहाघाट: विकास खंड लोहाघाट के बिंडातिवारी में 2 दिवसीय हरेला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
मंगलवार को दिगालीचौड़ में दोपहर दो बजे ब्रह्मदेव के देव डांगर विद्याधर तिवारी और प्रेम तिवारी के साथ प. मोहन पांडेय और संजय पांडेय ने मंदिर परिसर में पूजा का कार्यक्रम संपादित किया। इससे पूर्व सुबह देवडांगरो ने पंचेश्वर घाट में पर्व स्नान किया। शाम को युवाओं के नेतृत्व में ब्रह्म देवता का खाली रथ ढोल-दमाऊं के साथ मंदिर से बिंडातिवारी खल के लिए प्रस्थान हुआ।