बैरगनिया नगर क्षेत्र के पटेल टोला निवासी अमीरी साह के दरवाजे पर खड़ा पुराना और जर्जर बिजली का खंभा आखिरकार कई वर्षों के इंतजार के बाद हटा दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह खंभा काफी समय से खराब हालत में खड़ा था, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।