विष्णुगढ़: नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे बच्चे को ऑटो ने कुचला, हुई मौत
नवादा में गुरुवार को अपने स्कूल से झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे बच्चे को एक तेज रफ्तार ऑटो ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान छह वर्षीय माही अंसारी पिता नदीम अंसारी के रूप में की गई। वह नवादा के आबाद नगर का रहने वाला था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विष्णुगढ़-गोमिया रोड को घंटों जाम कर दिया।