विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख जैबुन निशा ने दी तिरंगे को सलामी, झारखंड आंदोलनकारी किये गए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में गुरुवार को आन बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी शिलालेख पर बीडीओ, सीओ, प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख जैबुन निशा ने तिरंगे को सलामी दी।