लंभुआ: रायचंदपुर गांव में साँप के काटने से 17 साल के किशोर की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
लंभुआ क्षेत्र के कोतवाली देहात के रायचंदपुर गांव निवासी विनय कुमार का बेटे अखिल17 को रात में सोते वक्त सांप ने काट लिया।आनन-फानन में परिजन उसे लेकर CHC भदैयां पहुंचे।जहां से उसे राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।मेडिकल कालेज में वेंटिलेटर खाली न होने के कारण परिजन उसे लखनऊ लेकर जाने लगे।इसी बीच अखिल ने दम तोड़ दिया।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।