लंभुआ: बकरी चराने गई लोटिया गांव की महिला की गोमती नदी में डूबने से हुई मौत,विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
लंभुआ थानाक्षेत्र के लोटिया गांव निवासी ज्युतारा पत्नी रामखेलावन गोमती नदी किनारे बकरी चराने गई हुई थी।तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई।देर रात तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन उन्हें खोजने निकले पर वह नहीं मिली।आज छपरे गांव में उनका शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई है।