शिवपुरी नगर: हवाई पट्टी के पास पुलिस ने फैजान को कट्टे और कारतूस के साथ पकड़ा, देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिनांक 19 अप्रैल 2026 की रात को जब पुलिस टीम हवाई पट्टी के पास गस्त कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फैजान खान पुत्र यूनिश खान, उम्र 19 साल, निवासी जवाहर कालोनी पुरानी शिवपुरी बताया।