चैनपुर: चैनपुर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति से जनता परेशान, खाली हाथ लौट रही है
चैनपुर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी का कार्यालय पिछले 10 दिनों से नियमित रूप से बंद रह रहा है। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे तक प्रखंड आवास समन्वयक के कार्यालय भी बंद देखने को मिला।