पटना ग्रामीण: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से 1.6 किग्रा चांदी के सिक्के व मूर्तियां बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात करीब 8:27 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि शनिवार को हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 1.6 किलोग्राम चांदी के सिक्के और मूर्तियां बरामद की गई मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।