बांका: राढी बांधव सेवा समिति बांका ने प्रधान कार्यालय में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
Banka, Banka | Jan 12, 2025 राढी बांधव सेवा समिति बांका के प्रधान कार्यालय चित्रगुप्त भवन में रविवार की दोपहर 12:00 बजे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुदेश कुमार सिंहा ने किया। इस दौरान राढी बांधव सेवा समिति के सभी सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।