बांका: जोगडीहा मोड़ पर कोहरे के कारण दो ट्रकों की टक्कर, चालक घायल
Banka, Banka | Jan 12, 2025 बांका ढाकामोड़ मुख्य मार्ग स्थित जोगडीहा मोड़ तोमर दा ढाबा के समीप रविवार की सुबह 7:15 बजे कोहरा के कारण दो ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों ट्रक के चालक को जख्मी हो गया । वही मौके से एक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोहरा के कारण दोनों ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।जख्मी ट्रक चालक लड्डू कुमार का निजी क्लीनिक में उपचार किया।