बांका: बांका में उत्पाद विभाग ने 12 लीटर शराब के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jan 12, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने बांका में अभियान चलाकर 12 लीटर शराब के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया। रविवार की सुबह 11:30 बजे सभी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियाें ने बताया कि बांका जिले में अभियान चलाकर मोचनवा निवासी जलधर सोरेन को 4 लीटर व मिर्जापुर निवासी जितिलेश कुमार व कुंदन कुमार 8 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।