घैलाढ़: घैलाढ प्रखंड क्षेत्र में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, लोग परेशान
घैलाढ प्रखंड में सोमवार की रात 8:00 बजे से अचानक मौसम में बदलाव के बाद तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त बिजली के पोल और तार के टूटने से प्रखंड क्षेत्र में 48 घंटा के बाद भी प्रखंड में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है मंगलवार और बुधवार को भी दिन भर बिजली आपूर्ति बंद रही जिससे आम लोगों में खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है