तरारी: करथ गांव का 'डॉन' बनने चला युवक सलाखों के पीछे पहुंचा, तरारी पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, पास से मिला हथियार और गोली
तरारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, तरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के करथ गांव में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।