जयपुर के जगतपुरा में अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। पति के जेल जाने से महिला तनाव थी। अपने फ्लैट की बालकनी में किसी काम से गई थी, जहां बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो देखा महिला नीचे फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। लहूलुहान हालत में महिला को भर्ती करवाया था।