चंदौसी: जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन आश्रय गृह एवं प्रशिक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण
चंदौसी। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गणेश कॉलोनी स्थित दिव्यांगजन आश्रय गृह एवं प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण सोमवार शाम 7:00 के करीब किया। उन्होंने बच्चों की संख्या, उपस्थिति, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा रसोईघर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखी।