हरदोई: सुरसा थाने के इलासपुर मजरा फरीदाबाद निवासी विमल ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2024 शनिवार की रात सुरसा थाने के इलासपुर मजरा फरीदाबाद निवासी 28 वर्षीय विमल पुत्र कमलेश और उसकी पत्नी ज्योति के बीच कहासुनी हो गई थी,बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों के बीच झगड़ा होने लगा,उसी बीच विमल घर से बाहर निकल गया और गांव के पूरब करीब 800 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से फांसी लगा ली। रविवार की सुबह शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया।