हरदोई: संतरहा गांव में दो घरों में सेंध लगाकर चोरी की वारदात,नकदी समेत लाखों के जेवर लेकर चोर फरार,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2024 पिहानी इलाके में चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नकदी व जेवरात सहित लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद अब पुलिस की पिकेट ड्यूटी सहित रात्रि गस्त पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पीड़ितों को जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।