हरदोई: कोसिया गांव के पास शौच के लिए जा रहे किशोर को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2024 मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कोसिया गांव निवासी हनीफ का 17 वर्षीय पुत्र नाजिम शौच के लिए जा रहा था कि तभी गांव के ही निकट एक प्राइवेट बस में उसको टक्कर मार दी जिसमें नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।