हरदोई: मलिहमऊ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,बाइक से कांवर लेने जा रहे पिता पुत्र गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के इटखोरिया निवासी राजेश अपने 6 वर्षीय पुत्र वंश प्रताप सिंह को बाइक से लेकर कांवरियों के जत्थे के साथ राजघाट गंगा नदी से कांवर लेने जा रहा था।इसी बीच रास्ते में सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।जिससे बाइक सवार पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।